Monday 13 December 2021

भुने चने खाने के फायदे और नुकसान

भुने चने खाने के फायदे - Benefits of eating roasted gram.

Mr. Roshan Kumar, Journalist.

चना एक बेशकीमती खाद्य पदार्थ हैं जिसका उपयोग हम भिन्न भिन्न प्रकार से अपने आहार में कर सकते हैं। अंकुरित चने, भुने चने, उबले हुए चने और चनो को भिगो कर भी सेवन किया जा सकता हैं। बता दें कि चना खाने से हमारे शरीर को बेशुमार उर्जा प्राप्त होती है। चने खाने से हमारी त्वचा और ह्रदय सहित कई फायदे होते है। चने का उपयोग हम भिगो कर, अंकुरित कर, भूंज कर या फिर कच्चे भी कर  सकते हैं, लेकिन इसके फायदे हमें हर रूप में देखने को मिलते हैं। चना खाने से हमारे शरीर को कई चमत्कारी फायदे मिलते हैं। यही कारण हैं कि खाली पेट व अंकुरित चने खाने की सलाह दी जाती हैं। चने में पाए जाने वाले विटामिन्स, प्रोटीन्स, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट्स, आयरन और फाइबर मानव शरीर को बीमारियों से दूर और अलौकिक फायदो के करीब रखते हैं। चना पोषक तत्वों का भंडार हैं लेकिन फिर भी चने की किस्मो में विभिन्नता होने के कारण इसके पोषक तत्वों में भी अंतर देखा जा सकता हैं। बता दें कि चने को गर्बन्जो बीन्स, सिसर एरीटिनम, बंगाल चना और भारतीय मटर आदि के नामो से भी जाना जाता हैं। यदि आप भी भुने या भीगे चने खाते हैं तो आपको भी चने के सेवन से कई फायदे जरूर महसूस होते होंगे।



चने में पाए जाने वाले पोषक तत्व (28 ग्राम) - Nutrients found in chickpeas (28 grams).
लोहा (Iron) : आरडीआई का 4%
फास्फोरस (Phosphorus) : आरडीआई का 5%
कॉपर (Copper) : आरडीआई का 5%
मैंगनीज (Manganese) : आरडीआई का 14%

कैलोरी (Calories) : 46
कार्ब्स (Carbs) : 8 ग्राम
फाइबर (Fiber) : 2 ग्राम
प्रोटीन (Protein) : 3 ग्राम
फोलेट (Folate) : आरडीआई का 12%


1. डायबटीज में चने खाने से लाभ - Benefits of eating gram in diabetes.
चने खाने से मधुमेह के रोगियों को फायदा मिलता है। चना में उपस्थित फाइबर और प्रोटीन की मौजूदगी रक्त शर्करा को नियंत्रित करने मददगार साबित हैं। जोकि मधुमेह से सुरक्षित रखने में कारगर साबित होता हैं और टाइप-2 मधुमेह के जोखिम से सुरक्षा प्रदान करता हैं।

2. महिलाओं के लिए चने के फायदेमंद - Benefits of gram for women.
खाली पेट भीगे या अंकुरित चने खाने से महिलाओं को कई चमत्कारी फायदे मिलते हैं। महिलाओं में सफेद पानी का आना (सफेद पानी का आना कैसे रोके) एक जटिल समस्या हैं जोकि शरीर में कमजोरी उत्पन्न करती हैं। यदि आप नियमित रूप से चने खाते हैं तो आप इस समस्या से निजाद पा सकते हैं। चने का उपयोग पौष्टिक आहार के रूप में किया जाता हैं और इससे महिलाओं में होने वाला स्‍तन कैंसर, ऑस्टियोपोरोसिस आदि को रोका जा सकता हैं।

3. बॉडी में ऊर्जा बढ़ाये - Increase energy in the body.
सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से हमारे शरीर में पूरे दिन ऊर्जा विकास होता हैं। यही कारण हैं कि घोड़े को भी चने खिलाए जाते हैं और वह ऊर्जा से ओतप्रोत रहता हैं। चने खाने से हमारी मांसपेशियों को +बेहद बल मिलता हैं जिससे हम लम्बे समय तक व्यायाम और फिटनेस को बेहतर कर सकते हैं।


4. हृदय स्वास्थ्य में - Heart health.
चने खाने से हमारा हृदय स्वास्थ्य और मजबूत रहता है जिससे हार्ट अटैक के खतरे की सम्भावना कम हो जाती हैं। चने (गार्बेज बीन्स) हमें भिन्न भिन्न प्रकार से फायदा पहुंचाता हैं, जिसमे घुलनशील फाइबर उच्च कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होता हैं। इसके अलावा अंकुरित या उबले हुए चने खाने से रक्त में एलडीएल (LDL) खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके हमारे ह्रदय को स्वस्थ रखता हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड की मौजूदगी ह्रदय के लिए लाभदायक सिद्ध होता हैं।

5. ब्लड शुगर में - Blood sugar.
चना खाने से ब्लड शुगर में राहत मिलती हैं और यह रक्त शर्करा को नियंत्रित करता हैं, ऐसा एक अध्यन में पाया गया हैं। बता दें कि मधुमेह का एक बड़ा कारण अधिक भूख लगना भी हैं लेकिन चना भूख को कम कर देता हैं, जिससे मधुमेह का खतरा कम हो जाता हैं। चने में प्रोटीन, ग्लाइसेमिक इंडेक्स और फाइबर जैसे पोषक तत्वों की मौजूदगी इस काम को अंजाम देती है।

6. वजन कम करने में - Losing weight.
भीगे चने खाने से वजन करने में भी फायदा मिलता हैं क्योंकि चने फाइबर के साथ साथ कई संयुक्त पोषक तत्वों का अच्छा स्त्रोत हैं। बता दें कि गार्बेज बीन्सऐसे लोगो के लिए फायदेमंद साबित होता हैं जोकि अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं। चने में पाए जाने पाए जाने वाला उच्च फाइबर और ग्लाइसेमिक लोड ग्रिलिन हार्मोन, फाइबर, भूख हार्मोन आदि को कम करने में सहायक होते हैं।

7. एनीमिया में - Anemia.

चना खाने से हम एनीमिया का घरेलु इलाज कर सकते हैं क्योंकि चना प्रोटीन के साथ साथ आयरन का एक अच्छा स्त्रोत है। आयरन की कमी से एनीमिया नामक रोग की सम्भावना अधिक बढ़ जाती हैं और इस कमी को भीगे हुए चने खाने से दूर किया जा सकता हैं। चना हीमोग्‍लोबिन के स्‍तर को उच्च बनाये रखने में सहायक होता है। आप रात में चने को भिगो कर रख सकते हैं और सुबह खाली पेट चने खाने से आपको शरीर के कई बिकारो से छुटकारा पा सकते हैं।

8. प्रोटीन का अच्छा स्रोत - Good source of protein.
मनुष्य शरीर को विकाश करने के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती हैं जोकि चने खाने से पर्याप्त मात्रा में मिलता है। भुने चने या चना और दूध खाने से पूरे शरीर में उचित पोषक तत्वों की पूर्ति होती हैं। ऐसे व्यक्ति जो बिल्कुल शाकाहारी हैं उनके लिए चना प्रोटीन का एक शानदार विकल्प हैं।

9. चने के फायदे बालो के लिए - For Hair.
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारे पास इतना समय नही होता है कि हम अपने बालो का सही ढंग से ख्याल रख सके। लेकिन हम अपने आहार में नियमित रूप से चने के सेवन को शामिल करे तो निश्चित रूप से हमारे बालो को लाभ होगा। क्योंकि चने में पाए जाने वाला जस्ता और विटामिन बी 6 बालों का घनापन, बालो को उचित गति से बढ़ने, डैंड्रफ हटाने और धूल धम्मास में स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा उपाय हैं। विटामिन ए और जस्ता बालो को प्रोटीन प्रदान करते हैं।

10. कोलेस्ट्रोल कम करने में - Decrease cholesterol.
चना कोलेस्ट्राल को कम करने में बेहद ही फायदेमंद साबित होता हैं और घुलनशील फाइबर पित्‍त एसिड को नियंत्रित रखता हैं। यदि हम रोजाना आधा कप चने का सेवन भी करते हैं तो इससे कुल कोलेस्ट्रॉल ट्राइग्लिसराइड्स और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक होता हैं। इसके अलावा चने खाने से रक्‍त वाहिकाओं के अवरोध को दूर किया जा सकता है।

चने खाने के नुकसान - Disadvantages of eating gram.

चना खाने से हमें कई प्रकार के चमत्कारी लाभ होते है लेकिन वही कुछ नुकसान भी देखने को मिलते हैं। तो आइए जान लेते है चने खाने से होने वाले नुकसानों के बारे में।
चने को पचाना बहुत मुश्किल होता हैं और इससे अधिक ऊर्जा उत्पन्न होती हैं।
अधिक मात्रा में चने खाने से दस्त (लूजमोसन) हो सकते हैं।
चने खाने से पेट में सूजन, गैस व ऐंठन जैसी समस्या सामने आ सकती है लेकिन यह तब होता हैं जब चने का सेवन अधिक मात्रा में किया जाए।

No comments:

Post a Comment